DJI Osmo Action 4 Vs GoPro Hero 12 Camera- New Features, Photos, Battery Life & More - Beginner Support

DJI Osmo Action 4 vs GoPro Hero 12 Camera- New Features, Photos, Battery Life & More

DJI Osmo Action 4 एवं GoPro Hero 12 दोनों ही कैमरा Vlog Videos shoot करने के लिए Best Camera हैं। इसके अलावा, दोनों action camera Waterproof भी हैं। लेकिन दोनों में कुछ असमानताएँ हैं जैसे कि GoPro Hero 12 में आप 5.3K Resolution में HD Video रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं DJI Osmo Action 4 में आप केवल 4K Resoultion में वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

इसके अलावा, GoPro रात के अँधेरे में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है जबकि DJI रात के अँधेरे में बेहतर प्रदर्शन करता है। तो वाकई में ये दोनों कैमरा तुलना करने के योग्य हैं ताकि मालूम किया जा सके कि कौन सा सबसे Best है। प्रस्तुत लेख में हम इन दोनों Cameras की Battery Life, Night Performance, Sensor Size, Waterproofing, Temperature, distortion इत्यादि को लेकर तुलना करने जा रहे हैं। 

DJI Osmo Action 4 vs GoPro Hero 12
DJI Osmo Action 4 vs GoPro Hero 12

DJI Osmo Action 4 VS GoPro Hero 12 Camera (Feature & Details)

DJI Osmo Action 4GoPro Hero 12
Screen size2.25 inches2.27 CM (0.98 Inch)
Lens typeZoomZoom
ManufacturerDJIGoPro
Video Resolution4K 120fps 5.3K 60fps
Special FeaturesLow Light & WaterproofWaterproof
ModelCP.OS.00000269.01CHDHX-121-CN
Item Weight240 gram340 gram
ColourBlackBlack
Batteries RequiredYesYes
Country of OriginChinaChina
What’s IncludedDJI Osmo Action 4, 1 Quick-Release Adapter Mount, 1 battery, Osmo Locking Screw, Horizontal-Vertical Protective Frame, Anti Slip Pad, Type-C to Type-C Cable, Curved Adhesive Base, Lens HoodHERO12 Black, USB-C Cable, Enduro Rechargeable Battery, Mounting Buckle + Thumb Screw, Curved Adhesive Mount
Minimum Focal Length9 Millimeters15.1
Connectivity TechnologyBluetooth, Wi-FiWi-Fi, USB 
Media TypeSDHC‎Micro SD
Battery Life160 Minutes70 Minutes
Release Date2 August 20236 September 2023
Dimensions7.05 x 4.42 x 3.28 cm7.2 x 3.4 x 5.1 cm

DJI Osmo Action 4 Review  

DJI Osmo Action 4 में आप केवल 4K Resoultion तक के HD वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। 

DJI Action 4 में अगर आप Youtube Shots या फिर facebook Reel के लिए वीडियो shoot करना चाहते हैं तो आपको इसे Vertical (लंबवत) पकड़ना होगा। एवं अगर आप Youtube Video के लिए शूट करना चाहते हैं तो आपको कैमरे को horizontal (क्षैतिज) पकड़ना होगा। अर्थात आप एक बार में केवल एक ही प्रकार का वीडियो शूट कर सकते हैं। 

यह कैमरा थोड़ा सा सफेद कलर मिक्स करता है। अगर आप Sky वाली फुटेज लेते हैं तो आप फुटेज में clouds स्पष्ट रूप से नहीं देख पाएंगे (अन्य किसी कैमरे GoPro की तुलना में) । 

यह कैमरा केवल 10 Mega Pixels तक के फोटो खींच सकता है। हालाँकि प्राप्त होने वाले फोटो फिर भी शानदार होते हैं।

DJI Osmo Action 4 कैमरा की Battery Life बहुत ज्यादा है क्योकि इसकी बैटरी पूरे 2.50 घंटे तक चलती है अर्थात आप पूरे 2.50 घंटे तक लगातार Video Recording कर सकते हैं।

यह Camera 1/1.3 Inch के Bigger Sensor के साथ आता है। इस कारण से यह low Light में भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है। एवं इस कारण से आप अँधेरे में भी शानदार फुटेज प्राप्त कर सकते हैं। 

यह Camera 18 Meter अर्थात 59 फ़ीट तक Waterproof है। अर्थात आप इसे पानी में 18 मीटर तक गहराई में ले जा सकते हैं एवं वीडियो शूट कर सकते हैं। 

वीडियो शूट करते समय DJI कोई भी Distortion उत्पन्न नहीं करता है। अर्थात जब आप वीडियो शूट करते हैं तो वीडियो में आपका हाथ या सिर विकृत रूप में नहीं दिखाई देंगे। बल्कि जैसे हैं वैसे ही दिखाई देंगे। इस कारण से यह Camera Vlog Videos shoot करने के लिए एक शानदार कैमरा है। 

यह न्यूनतम एवं उच्चतम दोनों तापमानों को सहन कर सकता है। अगर न्यूनतम  की बात की जाये तो यह -20°C तक के न्यूनतम तापमान को सहन कर सकता है। इस कारण से आप सर्दियों में भी शानदार तरीके से Video Recording कर सकते हैं। एवं उच्चतम Temperature की बात की जाये तो यह 40° C तापमान पर भी सामान्य रूप से गर्म होता है। 

DJI Action 4 को आप बहुत आसानी से mount कर सकते हैं क्योकि यह Magnetic Mount के साथ आता है।

यह कैमरा HorizonSteady है अर्थात कैमरे को 360 degree तक घुमाने पर भी आपकी फुटेज स्थिर एवं क्षैतिज बनी रहेगी।

GoPro Hero 12 Review

GoPro 12 में आप 5.3K Resolution तक के Ultra HD Video रिकॉर्ड कर सकते हैं। तो अगर आप High Quality Video चाहते हैं तो यह कैमरा आपके लिए Best विकल्प है।  

अगर आप GoPro Hero 12 कैमरे में वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो आप उस एक वीडियो को ही Facebook Reel, Youtube shorts एवं Youtube Video के लिए उपयोग में ले सकते हैं। अर्थात आपको Shorts या रील के लिए अलग से वीडियो shoot करने की जरूरत नहीं है। 

यह कैमरा, रिकॉर्ड की गयी footage में वास्तविक रंग दिखाता है अर्थात कोई भी कलर मिक्स नहीं करता है। इस कारण से आपके द्वारा रिकॉर्ड किये गए वीडियो में नेचुरल ब्यूटी बनी रहती है। आप जब किसी अन्य कैमरे की तुलना GoPro 12 के साथ करेंगे तो इस अंतर को काफी आसानी से समझ सकते हैं।

यह Photography के लिए भी एक शानदार कैमरा है क्योकि यह 27 Mega Pixels तक के फोटो खींच सकता है। इस कारण से आप photos में विस्तृत दृश्यों को कवर कर सकते हैं।

इसकी बैटरी life थोड़ी कम है हालाँकि फिर भी अगर आप 4K resolution सेट करके वीडियो Shoot करते हैं तो बैटरी 70 मिनट तक चलती है। लेकिन अगर आप 5K resolution में वीडियो रिकॉर्ड करते हैं तो बैटरी गर्म हो जाती है एवं केवल 40 मिनट तक चलती है।

DJI की तुलना में GoPro 12 का Sensor साइज छोटा है। इस कारण से यह low light में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है। अर्थात आप अँधेरे में शानदार फुटेज प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

यह 10 Meter (33 फ़ीट) तक Waterproof है। अर्थात आप पानी के अंदर 10 मीटर तक गहराई में जाकर शानदार फुटेज प्राप्त कर सकते हैं। 

GoPro Hero 12 थोड़ा सा distortion उत्पन्न करता है। अर्थात जब आप कैमरे को हाथ में लेकर वीडियो शूट करते हैं तो आपका हाथ थोड़ा सा बड़ा दिखाई देगा। इसके अलावा अगर आप कई अन्य चीजों पर भी गौर करेंगे तो वो भी वीडियो में थोड़ी सी विकृत (Distorted) दिखाई देंगी। 

यह कैमरा DJI 4 की तरह उच्चतम एवं न्यूनतम तापमान सहन नहीं कर सकता है।

कैमरे को आप आसानी से mount नहीं कर सकते हैं। क्योकि यह Magnetic Mount के साथ नहीं आता है। 

GoPro भी 360 डिग्री Horizon Lock के साथ आता है इस कारण से यह आपकी फुटेज को स्थिर एवं क्षैतिज बनाये रखते हुए 360 डिग्री तक घूम सकता है। 

At the time of publishing the article ₹38,989

At the time of publishing the article ₹38,890

Conclusion

दोनों ही कैमरे Features में एक दूसरे से कम नहीं हैं। GoPro अगर 5.3k Resolution तक के Ultra HD वीडियो रिकॉर्ड करता हैं तो वहीं DJI रात के अँधेरे में भी Better footage प्रदान करता है। इसके अलावा, अगर GoPro 12 Photography में अच्छा है एवं 27 Mega pixels के फोटो कैप्चर कर सकता है तो वहीं DJI Osmo 4 Waterproofing में अच्छा है क्योकि यह 59 फ़ीट तक की पानी की गहराई में भी Better फुटेज प्रदान कर सकता है।

लेकिन अगर आप दोनों में से किसी एक कैमरे को choose करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि अगर आप केवल दिन में वीडियो शूट करते हैं एवं High Quality वीडियो चाहते हैं तो आपके लिए GoPro Hero 12 Black अच्छा विकल्प हो सकता है। लेकिन अगर आप ज्यादातर रात के अँधेरे में शूटिंग करते हैं तो आपके लिए DJI Osmo Action 4 Best विकल्प हो सकता है।

हमारे लेखों में सम्बन्ध लिंक शामिल हो सकते हैं अर्थात अगर आप किसी लिंक पर क्लिक करके खरीदारी करते हैं तो हम Commission अर्जित कर सकते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top